top of page

उड़ानें

  • Writer: Kapil Verma
    Kapil Verma
  • Apr 2, 2020
  • 1 min read

Updated: Apr 20, 2025

परिंदों की बस्ती में सीखने चले थे उड़ना,

सपेरों से, रेंगने का तजुर्बा लेकर आ गए।


अपनों के सपनों का क़र्ज़ न चुकता देख,

अपने ही सपनों के पंखों को खा गए।


जमात के अपनी, जो सीखे उड़ना कैदखानों में,

उन दिलेरों से, जिगर में हौंसला सा पा गए।


फिर कुछ उड़ानें मांगी अपने सुस्त परों से, तो,

उफ़क़ पर, शक के बादलों सा खुद ही छा गए।


अपनी ख़्वाबीदा आँखों के दुश्मन हम खुद ही,

जिन आँखों ने नज़रें अपनी शिखर पर ताकि हैं।


हिम्मत कहती मुझसे अपनी, के "हिम्मत कर",

कह बादलों से, "परों में तेरे कुछ उड़ानें बाकी हैं।"


Stylized birds with vibrant orange, blue, and yellow wings soar against a cloud-filled beige sky, conveying a sense of freedom.

Meaning of :

  • तजुर्बा : अनुभव, Experience

  • जमात : कक्षा, Class

  • दिलेरों : साहसी, Venturesome

  • उफ़क़ : क्षितिज, Horizons

  • ख़्वाबीदा : नींद में, सोया हुआ, Sleepy

Comments


©2021 by Kapil Verma

bottom of page