धर्म की हजामत
- Kapil Verma

- Apr 10, 2010
- 1 min read
Updated: Apr 20, 2025
ऐ जिंदगी तेरी इबादत में
मिटता क्यूँ मासूम, तेरी शहादत में?
बाल की भी खाल निकाली जाती
क्यूँ इस धर्म की हजामत में?
मारे गए जिंदगी, कितने तेरी शहादत में?
झुकने के सिवा कुछ तो और भी
हो शामिल, अब हमारी आदत में
आये, कुछ ऐसे मोड़ भी जो
बचाये जाये बेक़सूर भी, इस आफत में!
न जाने क्या हो आगे इस क़यामत में..

Meaning of :
इबादत : उपासना, Worship
शहादत : धर्म की रक्षा के लिए दी गयी आत्म-बलि, Martyrdom
हजामत : बाल काटने या बनाने का काम, Shaving
क़यामत : प्रलय, Doom



Comments