top of page

अजायबघर

  • Writer: Kapil Verma
    Kapil Verma
  • Apr 10, 2024
  • 2 min read

Updated: Apr 20, 2025

ये इंसानी फ़ितरत है कि वो जब तक

कोई नाम न दे शय को उसका तब तक,

कोई उसे संजीदा शय नहीं मानेगा

नाम नहीं तो उसकी कोई हस्ती ही नहीं!


तो सोचा, क्यों ना अपनी हस्ती को ही

कोई नाम अता करने का काम करें?


"अजायबघर" कैसा रहेगा?

सारी इंसानियत का तो क्या कहूँ,

कम से कम मैं तो

मिरी ज़ात की चौकियों का एक मजमुआ हूँ,

ख़ालिस अफ़सुर्दा चौकियों का,

क्या है ना कि,

मसर्रत की चौकियां तो

अंदर जज़्ब हो जाती हैं।


जहाँ जहाँ जिस भी अज़ीज़ से बिछड़ा

एक हिस्सा मेरा वही रह गया

एक चौकी में, मुंतज़िर बनकर

उसी हाल में, उसी साल में,

उस शख़्स के इंतिज़ार में

या शायद उसी के साथ?


वो मुंतज़िर, हर करीब आते साए में,

उसी बिछड़े शख़्स की तफ़्तीश करता है,

कि कहीं इसमें वो शख़्स मिल जाए।


वो मुंतज़िर, कभी

एक राह ताकता, गुम सा बच्चा है,

तो कभी एक शौकिया मजरूह जवान,

और न जाने क्या-क्या?


अच्छा,

एक दरख़्वास्त है तुमसे

गर तुम भी मुझसे मिलो तो,

अग़्यार से मेरे यार बनो तो,

क्या तुम उन चौकियों को समेट लाओगे?


या चलो, कम से कम देख ही आना,

क्या है ना कि,

उन चौकियों से नही गुजरे

तो मुझसे नहीं मिले,

मेरे नाम वाले एक पैकर से मिले।


ख़ैर, ये भी वाजिब बात है कि,

मुझसे मिल कर भी क्या करोगे?

जो तुम भी शायद बिछड़े तो

इसी मजमूए में शामिल हो जाओगे,

मेरे मुंतज़िर के मुंतज़र हो जाओगे,

अपनी चौकी में आराम से बसर करना,

क्या है ना कि,

नए अज़ीज़ों में तुम भी तलाशे जाओगे।


Man observes red human statues in a gallery with checkered floor and arched ceiling. People in distance walk toward doorway.


Meaning of:

  • अजायबघर : संग्रहालय, museum

  • फ़ितरत : स्वभाव, nature

  • शय : चीज़, object

  • संजीदा : गम्भीर, serious

  • ज़ात : हस्ती, existence

  • मजमुआ : संग्रह, collection

  • ख़ालिस अफ़सुर्दा : केवल उदास, purely dejected

  • मसर्रत : ख़ुशी, pleasure

  • जज़्ब : मिल जाना, absorption

  • अज़ीज़ : प्यारा, beloved

  • मुंतज़िर : राह देखने वाला, one who waits

  • तफ़्तीश : छानबीन, search

  • शौकिया मजरूह : शौक से घायल, happily wounded

  • दरख़्वास्त : निवेदन, request

  • अग़्यार : अजनबी, strangers

  • पैकर : शरीर, body

  • वाजिब : उचित, reasonable

  • मुंतज़र : जिसका रासता देखा जाए, awaited

  • बसर : गुज़ारा, course of life



Recent Posts

See All

Comments


©2021 by Kapil Verma

bottom of page