top of page

उसकी रहमत अबदी है (Psalm 136)

  • Writer: Kapil Verma
    Kapil Verma
  • Jun 19, 2025
  • 1 min read

Updated: Mar 2

रब का शुक्र करो मिलकर बस उसकी रहमत अबदी है

वो है ख़ुदाओं का भी ख़ुदावंद, उसकी रहमत अबदी है


कोई नहीं करता है करिश्में, एक सिवा उसके जग में

हर मालिक का वो है मालिक, उसकी रहमत अबदी है


अपनी बुद्धि से पूरा संसार बनाया है जिसने,

जो भरता पानी धरती में, उसकी रहमत अबदी है


जो कुचले लोगों की सुनता, उसकी रहमत अबदी है

जो दुश्मन से छुड़ाए हमको, उसकी रहमत अबदी है


मारा पहलौठों को जिसने मिस्र में उसका शुक्र करो,

इसराइल को छुड़ाया जिसने, उसकी रहमत अबदी है


लाल समंदर जिसने पल में, दो हिस्सों में कर डाला,

जिसने राजाओं को मारा, उसकी रहमत अबदी है


जो रोटी देता है सबको उसकी रहमत अबदी है

शुक्र करो जन्नत के रब का, उसकी रहमत अबदी है


Meaning of:

  • अबदी: हमेशा की, forever

  • पहलौठा: जो सबसे पहले जन्मा हो, first-born



Comments


©2021 by Kapil Verma

bottom of page